रांची, जून 24 -- झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में पांच श्रेणियों को बाहर कर दिया गया है। वैसे मतदाता जिनका निधन हो गया है, जो दूसरे जगह पर चले गए हों, जिन्होंने मैपिंग नहीं करायी हो और इन्यूमिनेशन फार्म पर हस्ताक्षर नहीं करने वाले भी एसआईआर से बाहर हो गए हैं। ये सभी फॉर्म एएसडीडी (अबसेंट, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व डेथ) सूची का हिस्सा होंगे। इधर, 25 जून को एसआईआर को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई है। वहीं, 30 जून से डोर टू डोर एसआईआर शुरू होगा और बीएलओ घर-घर जाकर मैपिंग करेंगे।हटाए जाएंगे मृत मतदाताओं के नाम सभी मृत मतदाताओं के नाम मौजूदा 2026 की मतदाता सूची से हटाए जाने हैं और उन्हें एसआईआर 2026 के प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाना है। 2026 की मत...