झारखंड SIR की अनमैप्ड सूची घर बैठे देख सकेंगे, जान लें क्या है प्रॉसेस
रांची, मई 27 -- एसआईआर के लिए वैसे वोटर जिनकी मैपिंग 2003 के वोटर लिस्ट से नहीं हुई है, उन्हें अब नहीं भटकना होगा। कई बूथों के लगातार बंद होने की सूचना पर डीसी ने संज्ञान लेते हुए अनमैप्ड वोटरों की ऑनलाइन सूची प्रकाशित कर दी गई है। अब घर बैठे अपने मोबाइल पर लोग अनमैप्ड मतदाता सूची में अपने नाम को ढूंढ़ सकते हैं। बता दें कि बूथ पर बीएलओ के नहीं मिलने की खबर को आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने 25 मई और 26 मई को लगातार दो दिन प्रकाशित किया था। खबर पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने अनमैप्ड मतदाताओं की सूची ऑनलाइन प्रकाशित करने का आदेश दिया है। मैपिंग कार्यों में तेजी लाने और इसे अपडेट करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार 23 मई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत मैपिंग के लिए अनमैप्ड मतदाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.