पीटीआई, अगस्त 6 -- Jharkhand SIR 2026: चुनाव आयोग झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत 63.24 लाख वोटर्स को नोटिस जारी करेगा। एक सीनियर अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। झारखंड में एसआईआर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है। जिन वोटर्स के नाम लिस्ट में किसी वजह से शामिल नहीं हो सके हैं उनके लिए एक और मौका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि आयोग जिन 63.24 लाख वोटर्स को नोटिस जारी करेगा उनमें 45.55 लाख वोटर्स को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मिलीं त्रुटियों या कमियों को ठीक करने के लिए सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया 'अलग-अलग कैटेगरी के कुल 63,24,116 वोटर्स को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्हें दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए आना होगा।' यह भी पढ़ें- सनकी पिता ने तीन बेटियों की गला रे...