रांची, जनवरी 20 -- रविवार का दिन झारखंड के लिए काला सबित हुआ। यहां 2-2 लड़कियों के साथ रेप हुआ और एक की तो गला दबाकर हत्या भी कर दी गई। पहला मामला रांची जिले का है। यहां के मांडर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर शाम की है। बताया जाता है कि नाबालिग मकतब से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गुलजार अंसारी नामक युवक ने सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। ऐसा ही एक मामला लातेहार में भी आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही रात में परिजन थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया था। घटना को अ...