नितेश ओझा। रांची, दिसम्बर 30 -- झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत एक माह (30 दिनों) में 79% आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। कार्यक्रम में राज्य के सभी 24 जिलों में लगे कैंप में सरकार के समक्ष कुल 12,94,915 आवेदन आए थे, जिनमें से 10,22,901 का निष्पादन किया गया है, जो कुल आवेदन का करीब 79 प्रतिशत है। वहीं, शेष 2,72,014 आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम में कुल 14 तरह की योजनाओं से जुड़े आवेदन आए थे। इसमें सबसे अधिक आय प्रमाण पत्र के 97% आवेदनों का निष्पादन किया गया है। वहीं, जाति प्रमाण पत्र एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के आए आवेदनों का क्रमश: 94-94% का निपटारा किया गया।सबसे अधिक शिविर गिरिडीह में लगे सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत कुल 5226 शिविरों में सबसे अधिक गिरिडीह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.