झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन का आमसभा का आयोजन
चतरा, अक्टूबर 8 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से होमगार्ड जवानों ने बुधवार को आमसभा का आयोजन किया गया। आयोजन चतरा के पत्थलदास मंदिर प्रांगण में किया गया। इसमें चतरा के अलावा चाइबासा, सरायकेला, पलामू और गोड्डा के जवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव रवि मुखर्जी, महासचिव राजीव तिवारी और प्रदेश संरक्षक मनोज कुमार कुशवाहा शामिल हुए। महासभा में 365 दिन ड्यूटी और अन्य प्रमुख मांगों को लेकर एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यभर से पहुंचे संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हुंकार भरते हुए सरकार के रवैये पर कड़ा रोष जताया और चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को माला पहनाकर व बुक्के देकर स्वागत के साथ हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.