झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की ओर से मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन
रांची, जुलाई 27 -- रांची,संवाददाता। झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की ओर से ऑनलाइन मासिक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। पावस ऋतु को समर्पित काव्य पावस स्वरांजलि में रचनाकारों ने वर्षा के सौंदर्य, प्रकृति की मनोरम छटाओं और उससे जुड़ी मानवीय संवेदनाओं को अपनी रचनाओं के माध्यम से व्यक्त की। डॉ सुरिन्दर कौर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मंच के कोषाध्यक्ष कृष्ण विश्वकर्मा ने सभी रचनाकारों और साहित्यप्रेमियों का स्वागत किया। इस दौरान सभी लोगों ने रचनाओं में उमड़ते बादल, रिमझिम फुहारें, सावन का उल्लास, प्रकृति की जीवंतता,जीवन से जुड़ी गीतों, गजलों और दोहे प्रस्तुत किए। मौके पर विजय रंजन सिन्हा, विशाल कुमार ,सुनीता अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: काव्य गोष्ठी में मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां यह भी पढ़ें- Ranchi News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.