सराईकेला, अप्रैल 4 -- सरायकेला: झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को सरायकेला पहुंचे। जिले के दौरे पर पहुंचने पर सर्किट हाउस में जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहाँ उप विकास आयुक्त रीना हाँसदा और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सर्किट हाउस से मुख्य न्यायाधीश सीधे सरायकेला व्यवहार न्यायालय पहुंचे, जहाँ उनका स्वागत फूलों के गुलदस्ते देकर भव्य तरीके से किया गया। इस अवसर पर स्थानीय स्कूली बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरा परिसर उत्साहपूर्ण हो गया।मुख्य न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की और लंबित मामलों के निपटारे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.