दुमका, जून 7 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय रविवार को पूजा अर्चना करने के लिए बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर न्यायाधीश ने भगवान बासुकीनाथ का जलाभिषेक कर षोडशोपचार विधि से पूजा अर्चना की और सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बासुकीनाथ मंदिर में जस्टिस के पुरोहित कुंदन पत्रलेख एवं उनके सहयोगियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव, माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी मां बगलामुखी आदि महाविद्याओं की विशेष पूजा कराई। भोलेनाथ की पूजा के उपरांत वृहत आरती की गई। पूजा-अर्चना के बाद न्यायाधीश ने बासुकीनाथ स्थित वन विभाग के अतिथिशाला में पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ समय विश्राम किया। इसके पश्चात वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गंतव्य के ...