कोडरमा, नवम्बर 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर रजत जयंती समारोह का आयोजन शनिवार को बागीटांड़ स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज ऑडिटोरियम में हुआ। समारोह का उपायुक्त ऋतुराज, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, उप विकास आयुक्त रवि जैन सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, जयनगर की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 'आदिवासी जंगल का रखवाला रे', 'हमर सोना झारखंड' जैसी लोकधुनों पर प्रस्तुत रंगारंग नृत्यों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित नृत्य-नाटिका को दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। झारखंड के महान व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.