देवघर, मार्च 10 -- झारखंड स्टेट बार कौंसिल का चुनाव 12 मार्च को होगा। 12 मार्च को दिन के 10 बजे से शाम पांच बजे तक देवघर बार एसोसिएशन के 967 मतदाता जिला अधिवक्ता संघ के हॉल संख्या- 8 में मतदान करेंगे। देवघर के पीठासीन पदाधिकारी कृष्ण धन खवाड़े ने बताया कि चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बैलेट पेपर से मतदान होगा। चुनाव मैदान में 100 उम्मीदवार खड़े हैं। प्रत्येक मतदाता को न्यूनतम पांच व अधिकतम तेईस उम्मीदवारों को वोट देना है। मतों की गिनती रांची में होगी। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अम्बुज नाथ को चुनाव संपन्न कराने के लिए झारखंड का चीफ रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। देवघर के पीठासीन पदाधिकारी कृष्ण धन खवाड़े ने बताया कि मतदान केन्द्र पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की मनाही रहेगी। मतदाता को अपने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.