जमशेदपुर, मार्च 30 -- जमशेदपुर। झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में वोटों की गिनती रांची में शुरू है। अधिवक्ता अक्षय कुमार झा के अनुसार अभी हजारीबाग और गिरिडीह बार संघ के वोटो की गिनती अंतिम चरण में है। इसके बाद जमशेदपुर के वोटो की गिनती शुरू होगी। मालूम हो कि स्टेट बार काउंसिल चुनाव में शहर के 12 अधिवक्ताओं समेत पूरे राज्य से सौ उम्मीदवार मैदान में हैं। काउंसिल के 23 सदस्य पदों (18 पुरुष व 5 महिला) की चुनाव के लिए मतदान 12 मार्च को हुआ था। जिसमें जमशेदपुर के 2212 अधिवक्ताओं में से 1525 ने वोट डाले थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.