रामगढ़, मई 2 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में विजयी अधिवक्ताओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिवक्ता बंसीधर गोप एंड एसोसिएट्स में आयोजित इस समारोह में झारखंड हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता नीलेश कुमार, ललित यादव एवं अभिषेक भारती का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अधिवक्ता धनंजय प्रसाद यादव एवं अधिवक्ता उमेश महतो ने किया। इस दौरान सभी विजयी अधिवक्ताओं को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि यह जीत अधिवक्ताओं के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव-निर्वाचित सदस्य अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए न्यायिक व्यवस्था को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.