जमशेदपुर, मार्च 13 -- झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान शंतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम तक 2212 मतदाताओं में से 1525 अधिवक्ताओं ने वोट दिए। मतदान के लिए जमशेदपुर बार एसोसिएशन भवन में 5 बूथ बनाए गए थे, जहां 9 मतपेटियों में वोट देने के लिए 30 काउंटर थे। बार काउंसिल के चुनाव में अधिवक्ता कतार में लगकर वोट दे रहे हैं। पहली बार काउंसिल चुनाव में वोट देने वाले युवा अधिवक्ताओं में उत्साह था। उम्मीदवारों के समर्थक अधिवक्ताओं से मिलकर दिनभर वोट देने का आग्रह करते रहे। मतदान केंद्र के बाहर दो बार शोर का माहौल था। बताया जाता है कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 23 पदों (18 पुरुष और 5 महिला) के लिए चुनाव हो रहा है, जबकि दो महिला सदस्यों का को-ऑप्शन किया जाएगा। राज्य के सभी जिलों से मिलकर सौ अधिवक्ता स्टेट बार काउंसिल चुनाव लड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.