झारखंड स्टेट बार काउंसिल की सदस्य बनीं मीरा
गिरडीह, अप्रैल 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह सिविल कोर्ट की अधिवक्ता मीरा कुमारी झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पद पर निर्वाचित हुई है। मीरा के सदस्य पर विजयी घोषित होने से गिरिडीह जिले के अधिवक्ताओं में हर्ष है। इस अवसर पर उनके समर्थकों एवं सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि वे अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं के अधिकारों, कल्याण एवं न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उनकी इस जीत से गिरिडीह सहित पूरे क्षेत्र के अधिवक्ताओं को नई दिशा एवं मजबूती मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.