झारखंड स्टेट बर काउंसिल के नव निर्वाचित सदस्य मीरा कुमारी का साहिबगंज में स्वागत
साहिबगंज, अप्रैल 27 -- साहिबगंज। झारखंड स्टेट बार काउंसिल (रांची) के नव निर्वाचित सदस्य व गिरिडीह की अधिववक्ता मीरा कुमारी यहां औपचारिक रुप से साहिबगंज जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों से मिलने पहुंचीं। मौके पर अधिवक्ताओं ने मीरा कुमारी को पुष्प गुच्छ व फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मीरा कुमारी ने कहा कि मैं , अधिवक्ताओ के मान सम्मान व कल्याण के लिए स्टेट बार काउंसिल में मुद्दा उठाते रहूंगी। मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ललित स्वदेशी, सचिव विजय कर्ण ,उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद सिंह कोषाध्यक्ष दिलीप झा,अधिवक्ता पन्नालाल, सुनील शर्मा , अजय पंडित, अमरेंद्र मोहंती, रूपेश पंडित, प्रेमचंद मरांडी सहित दर्जनों अधिवक्तागण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.