रांची, मार्च 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। लोगों को झांसे में लेकर डिजिटल अरेस्ट के बहाने ठगी करने वाले फ्रॉड अब अस्पताल प्रबंधन को एबी-पीएमजय (आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) के नाम पर निशाना बना रहे हैं। पूर्वी सिंहभूम के मुंधड़ा हॉस्पिटल में ऐसा मामला सामने आया है। एक फ्रॉड ने खुद को एबी-पीएमजय का नोडल अफसर बताते हुए अस्पताल प्रबंधक को फोन कर अस्पताल के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिलने की बात कही। शिकायत की जांच केंद्रीय टीम से कराए जाने की बात कहकर न सिर्फ अस्पताल बंद कराने की धमकी दी, बल्कि मामला रफा-दफा करने के लिए पैसे की मांग भी की। इस मामले में अस्पताल प्रबंधक वरुण मुंधड़ा ने एबीपीएमजय से संबद्ध नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को मेल कर इसकी शिकायत की है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए झारखंड स्टेट आरोग्य स...