सासाराम, जुलाई 18 -- करगहर, एक संवाददाता। जिला के करगहर थाना अंतर्गत डुमरा गांव में झारखंड से धान की रोपनी करने आई किशोरी हाई वोल्टेज करंट की चपेट आकर झुलस गई। जिसे ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । गत्र शनिवार को उसे समय घटी जब किशोरी छत के ऊपर गुजरे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह थाना क्षेत्र के चपरी निवासी हेरफन भुइयां की 16 वर्षीय पुत्री रेशमा कुमारी परिवार के लोगों के साथ धान की रोपनी करने आई थी । इस बीच स्नान करने के बाद कपड़ा सुखाने के लिए छत पर पहुंची । जहां ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई । जिसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां इलाज के ...