झारखंड से मुजफ्फरपुर भेजी जा रही 26 लाख की शराब पकड़ी गई
गया, अगस्त 31 -- जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में स्थित समेतिक जांच चौकी पर रविवार की रात अंग्रेजी शराब लदी डीसीएम ट्रक पकड़ा गया। करीब 26 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब लदी गाड़ी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग जांच चौकी की टीम ने 2029 लीटर अंग्रेजी शराब लदी मिनी ट्रक पकड़ा है। शराब लदा ट्रक झारखंड से मुजफ्फरपुर जा रहा था। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि शराब की बड़ी खेप तस्करी की सूचना पर समेतिक जांच चौकी पर तैनात टीम को अलर्ट कर दिया गया। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र राय के नेतृत्व में टीम ने वाहनों की जांच तेज कर दी। रविवार की रात झारखंड की ओर से आ रही मिनी ट्रक को पकड़ा गया। ट्रक पर सीमेंट के ईंटों के नीचे ट्रेटा वाली विदेशी शराब छिपाकर ले जायी जा रही थी। टीम ने ट्रक की जांच की तो का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.