हिन्दुस्तान संवाददाता, जुलाई 29 -- एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाया और फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या की इस भयानक कहानी को छिपाने की भी कोशिश इस प्रेमी ने की थी लेकिन पुलिस ने अब पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है। दरअसल भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में झारखंड निवासी युवती की हत्या में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने युवती के प्रेमी सिट्टू यादव उर्फ मंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह हत्या का नामजद आरोपित भी है। सिट्टू यादव उर्फ मंजित कुमार चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी योगेंद्र सिंह का पुत्र है। तकनीकी सूत्र और लोकल इनपुट के आधार पर उसे गड़हनी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में ...