झारखंड से पंजाब जा रहे ट्रेलर को ट्रक ने मारी टक्कर, पलटा
कन्नौज, अप्रैल 3 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। गाजियाबाद-कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक द्वारा अचानक साइड दबा देने से लोहे के तार के बंडलों से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, वहीं हाईवे पर तार के बंडल बिखरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बिहार के आरा फरादह निवासी चालक लाल बाबू झारखंड के चाईबासा से लोहे के तार के बंडल लादकर पंजाब के लुधियाना जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जैसे ही ट्रेलर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजलामऊ के पास पहुंचा, तभी आगे चल रहे एक ट्रक के चालक ने अचानक अपनी साइड डिवाइडर की तरफ दबा दी। इससे ट्रेलर चालक संतुलन खो बैठा और वाहन डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गया। ट्रेलर पलटने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची कोतवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.