झारखंड से दिल्ली तक फैला हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- रोहिणी जिला पुलिस ने झारखंड के नक्सल प्रभावित चतरा जिले से शुरू होकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक फैले एक बड़े हेरोइन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस संबंध में गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 8.128 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये आंकी गई है। साथ ही 12.81 लाख रुपये नकद और तीन वाहन भी जब्त किए गए हैं। रोहिणी जिले के डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि इस नेटवर्क की जड़ें झारखंड के चतरा जिले में अवैध अफीम की खेती से जुड़ी थीं। चतरा निवासी प्रकाश कुमार अपनी जमीन पर अवैध रूप से अफीम उगाता था और कच्ची अफीम की सप्लाई उत्तर प्रदेश में करता था। वहां से इसे हेरोइन में बदलकर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में पहुंचाया जाता था। बेगमपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.