मथुरा, अप्रैल 16 -- एएनटीएफ आपरेशनल यूनिट आगरा जोन और रिफाइनरी पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले में कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान कार से 1.946 ग्राम चरस और 795 ग्राम अफीम के अलावा तीन मोबाइल, विभिन्न बैंक के एटीएम, आधार, पैन कार्ड व 6710 रुपये बरामद कर चालान किया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने 11 बजे एएनटीएफ आपरेशनल यूनिट आगरा जोन व थाना रिफाइनरी पुलिस टीम के साथ मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की तलाश में भ्रमण पर थे। सूचना पर संयुक्त टीम ने अंबेडकर पार्क के सामने, आगरा-दिल्ली हाइवे सर्विस लेन बरारी के समीप से झारखंड नम्बर की स्विफ्ट डिजायर कार सवार सकलदेव निवासी चतरा, झारखण्ड, चन्दन कुमार निवासी गया, बिहार और अमित कुमार निवासी हजारीबाग, झारखण्ड को गिरफ्तार किया। पुलिस ट...