जहानाबाद, मार्च 26 -- गुप्त सूचना के आधार पर सरौती गांव में हुई छापेमारी गिरफ्तार व्यक्ति ने चोरी की घटना में जिले के एक और सदस्य को शामिल होने की बात कही अरवल, निज संवाददाता। जिले के रामपुर चौरम थाना की पुलिस ने झारखंड से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक सदस्य को गुप्त सूचना पर सरौती गांव से गिरफ्तार किया है। रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष बैरिस्टर राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिला कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्य झारखंड के चोरी के मोटरसाइकिल रखे हुए हैं तभी पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी में राहुल कुमार के पास से मोटरसाइकिल बरामद किया गया है एवं राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार राहुल कुमार का घर सरौती है। रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार राहुल कुमार से पूछताछ में बताया कि चोरी के मोटर...