गिरडीह, अक्टूबर 2 -- बिरनी। प्रखंड के कपिलो मुखिया मुकेश यादव को 'पंचायत रत्न-2026' सम्मान के लिए चयनित किया गया। पंचायतीराज संगठन द्वारा जारी सूची में झारखंड से एक मात्र मुखिया मुकेश यादव का नाम इस सम्मान के लिए शामिल किया गया है। बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों से चयनित कुल 51 पंचायत प्रतिनिधियों को इस सम्मान के लिए नामित गया है। मुकेश यादव को यह सम्मान ग्राम पंचायत स्तर पर जनहित, ग्रामीण विकास, जनसुविधाओं तथा पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। संगठन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पंचायत रत्न-2026 सम्मान समारोह 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत बीनापारा में आयोजित किया जाएगा。

मुखिया मुकेश यादव की सक्रियता कपिलो पंचायत में जनसुविधाओं...