बरेली, फरवरी 13 -- एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट और सुभाषनगर पुलिस ने गुरुवार को रामगंगा रेलवे स्टेशन के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार किलो अफीम, मोबाइल और 3400 रुपये मिले हैं। बरामद अफीम की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि झारखंड से अफीम लाकर शहर में सप्लाई करने वाले गिरोह का सदस्य सुभाषनगर इलाके में सक्रिय है। इस सूचना पर एएनटीएफ और सुभाषनगर पुलिस ने रामगंगा रेलवे स्टेशन के पास से तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अफीम तस्कर वीरेंद्र सिरौली के बरसेर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि लभारी गांव के रहने वाले गुड्डू के साथ वह झारखंड से अफीम लाकर बेचता है। वह झारखंड से अफीम लाकर गुड्डू को देता है। वह अफीम पंजाब तक सप्लाई करता है। पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.