रामगढ़, अप्रैल 19 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि भीषण गर्मी के कारण जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए झारखंड सेवा समिति और मारुति नंदन भंडार की पहल सराहनीय बनकर उभरी है। इस सेवा कार्य के तहत बाजार समिति के व्यापार प्रकोष्ठ सब कमेटी के चेयरमैन और मारुति नंदन भंडार के संचालक जीतू अग्रवाल के नेतृत्व में लगातार पेयजल और खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है। इस पहल में प्रसिद्ध समाजसेवी कृष्णा प्रसाद अग्रवाल और उनके सुपुत्र जीतू अग्रवाल की अहम भूमिका है। दोनों के सहयोग से पिछले 102 सप्ताह से नियमित रूप से निःशुल्क प्याऊ और भोजन वितरण का कार्य जारी है, जिससे सैकड़ों जरूरतमंदों को राहत मिल रही है। यह भी पढ़ें- अग्रवाल युवा सभा ने शुरू की 'अग्रसेन धारा' रविवार को प्याऊ का उद्घाटन किया गया, जहां झा...