रांची, अप्रैल 26 -- रांची, संवाददाता। सामाजिक जागरुकता, युवा नेतृत्व निर्माण, महिला सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों पर कार्य करने के उद्देश्य से गठित संगठन झारखंड सेवा शक्ति का आधिकारिक शुभारंभ रविवार को रांची प्रेस क्लब सभागार में किया गया। इस अवसर पर संगठन की आगामी दिशा, कार्ययोजना और संरचना को अंतिम रूप देने के लिए कोर कमेटी की बैठक भी हुई। संगठन के संयोजक डॉ अभिषेक सिंह ने कहा कि संगठन समाज सुधार व जनहित मुद्दों पर काम करेगा। कार्यक्रम में लॉन्चिंग की तैयारियों, जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। इसके तहत व्यक्तित्व निर्माण, शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य जागरुकता, चिकित्सा सेवा, शिक्षा और व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.