चाईबासा, मई 12 -- चाईबासा, संवाददाता। हंस चेरिटेबल ट्रस्ट रांची द्वारा सोमवार को ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज में झारखंड सिविल सेवा की तैयारी के विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। हंस चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सह पूर्व विधायक अनन्त राम टुडू ने कहा कि गरीब एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को झारखंड सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कक्षाएं दी जाएगी। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी शिव प्रकाश चौबे ने बताया कि इस कक्षाओं में नामांकन के लिए एक टेस्ट परीक्षा का आयोजन ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज में 30 मई को होगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिये छात्र-छात्राओं को अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑफलाइन ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- जेपी विवि : चौथे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू, पहले दिन कड़ी जांच के बीच शांतिपूर...