धनबाद, अक्टूबर 15 -- कोल इंडिया ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रही है। कोयला खनन के साथ साथ थर्मल पावर प्लांट और नवीकरणीय ऊर्जा के मुकम्मल रोडमैप पर कंपनी अग्रसर है। कोयला बहुल तीन राज्यों झारखंड, ओडिसा और छत्तीसगढ़ में थर्मल पावर प्लांट की तैयारी है। थर्मल पावर और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए अलग से महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों की बहाली के साथ साथ कोल इंडिया ने दो दिन पूर्व कोलकाता में इसके लिए मास्टर वर्कशॉप का आयोजन किया। उक्त वर्कशॉप में कोल इंडिया चेयरमैन सहित बड़े अधिकारी शामिल हुए। वर्कशॉप में ऊर्जा कानूनों, नीतियों और मानकों पर दो दिवसीय मंथन चला। कोल इंडिया चेयरमेन ने विद्युत क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले कानूनी, नीतिगत और नियामक ढांचे को समझने के महत्व पर जोर दिया, विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा और तापीय विद्युत परियोजनाओं के संदर्भ...