झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से निधन
रांची, सितम्बर 6 -- झारखंड सरकार में मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार का शनिवार देर रात सवा दो बजे के करीब हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उन्होंने गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मौत के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए मर्सी अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह नौ बजे तक सीएम हेमंत सोरेन के भी आने की संभावना है। फिलहाल यहां कई विधायक, पूर्व विधायक, छोटे बड़े अफसर और सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता गमजदा हालत में मौजूद हैं।देर रात उठा था सीने में दर्द बताया गया कि शनिवार रात करीब 12 बजे उनके सीने में दर्द होना शुरू हुआ था। पर उसे वह बर्दाश्त करते रहे। करीब रात दो बजे जब दर्द काफी बढ़ गया तो उन्हें आनन फानन में गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सवा दो बजे के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके बाद यह खबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.