झारखंड सरकार डोमिसाइल के शहीदों को दे सम्मान : समिति
रांची, जुलाई 24 -- रांची, प्रसं। छात्र युवा संघर्ष समिति ने शुक्रवार को डोमिसाइल आंदोलन में शहीद हुए दीपक बबलू, आरके सिंह को श्रद्धांजलि दी। संगठन की ओर से मेन रोड के शहीद स्मारक स्थल पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने की। वक्ताओं ने कहा कि डोमिसाइल आंदोलन के वीर शहीदों का बलिदान झारखंड के युवाओं के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई का अमिट अध्याय है। उनके त्याग व संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए युवाओं को संगठित होकर समाज और राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। यह भी पढ़ें- डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को दी गई श्रद्धाजंलि ओझा ने सरकार से शहीदों के सम्मान में स्थल निर्माण व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.