झारखंड सरकार के विकास कार्यों को बर्दाश्त नहीं कर पा रही भाजपा : कांग्रेस
पलामू, सितम्बर 4 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. एम. तौसीफ ने भाजपा और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से खान एवं खनिज विकास एवं नियमन संशोधन कानून 2026 लाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार झारखंड सरकार के विकास कार्यों को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जो राज्य की जनता के हितों के खिलाफ है। डॉ तौसीफ ने पलामू परिसदन में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज संपदा वाला राज्य है। कोयला, लौह-अयस्क, तांबा और बॉक्साइट समेत कई खनिज राज्य की अर्थव्यवस्था में महती भूमिका निभाते हैं। खनन से मिलने वाले राजस्व का इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.