फतेहपुर, अगस्त 14 -- फतेहपुर। झारखंड में छात्र हितों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। पटेल नगर चौराहे पर जिलेभर से जुटे कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डालकर झारखंड सरकार और प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और दमनात्मक कार्रवाई रोकने की मांग की। अभाविप पदाधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस बल का प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों प...