रांची, अप्रैल 19 -- झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर अस्पतालों में 666 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके तहत कुल 13 प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेजी है। इन पदों में नियमित नियुक्ति के 506, जबकि बैकलॉग नियुक्ति के 160 पद हैं। कार्मिक विभाग के उपसचिव ब्रज माधव ने जेपीएससी सचिव को इस बाबत पत्र भेजा है।1277 डॉक्टरों की होगी नियुक्ति राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की उपलब्धता सुगम बनाने के साथ ही चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही 942 विशेषज्ञ चिकित्सक समेत कुल 1277 चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिटी विभागों के संचालन को लेकर 96 अतिविशेषज्ञ एवं 180...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.