झारखंड सबजूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विवेक को तृतीय स्थान
गढ़वा, अगस्त 23 -- गढ़वा। दो दिवसीय तीसरा झारखंड राज्य सबजूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 21 और 22 अगस्त को धनबाद के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था। यह प्रतियोगिता धनबाद जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन व धनबाद जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में गढ़वा जिला से अंडर 14 आयु वर्ग के किड्स भाला फेंक प्रतियोगिता में विवेक ठाकुर ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिला का नाम रोशन किया। उसकी इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय, सचिव आलोक मिश्रा, संयुक्त सचिव सुशील तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय कांत, अभिषेक सिंह, रमाशंकर सिंह, सुशील सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, ओलंपिक संघ संरक्षक अमृत शुक्ला, राकेश पाल सहित अन्य लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.