झारखंड सचिवालय सेवा के कैडर रिव्यू पर मंथन, वैज्ञानिक प्रणाली विकसित करने पर जोर
रांची, मई 13 -- रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। झारखंड सचिवालय सेवा के कैडर रिव्यू समिति की बैठक मंगलवार को सदस्य राजस्व परिषद मस्तराम मीणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सचिवालय सेवा के कैडर रिव्यू से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पदों की वास्तविक आवश्यकता तय करने के लिए वैज्ञानिक, वस्तुनिष्ठ और तर्कसंगत कार्यप्रणाली विकसित करने की जरूरत पर बल दिया गया। संघ की ओर से कहा गया कि कैडर रिव्यू केवल वर्तमान स्वीकृत पदों के आधार पर नहीं, बल्कि बढ़ते प्रशासनिक कार्यभार, विभागीय विस्तार, नई नीतियों और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। समिति के अध्यक्ष मस्तराम मीणा ने संघ से विस्तृत लिखित प्रस्तुति देने की मांग की, ताकि सभी पहलुओं पर समुचित विचार किया जा सके। यह भी पढ़ें- बेसिक सैलरी, इंक्रीमेंट और......
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.