पलामू, अप्रैल 18 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग की झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर नवपदस्थापित उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने प्रभार लेने के तत्काल बाद तैयारी की समीक्षा की। रविवार को दो पालियों में विभिन्न 8 परीक्षा केंद्रों पर तय परीक्षा में कोई बाधा न आए, यह सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों, गश्ती सह जोनल दंडाधिकारी, पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों आदि के साथ समाहरणालय में बैठक की। उन्होंने सभी को पदाधिकारियों को जैमर, ओटीपी प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्रों का ससमय सीलिंग, परीक्षार्थियों के बीच आयोग की दिशा-निर्देश अनुरूप क्वेश्चन पेपर का वितरण आदि जैसे विषयों पर विभिन्न सावधानियां बरतने की बात कही। यह भी पढ...