जमशेदपुर, अगस्त 22 -- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) रांची द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के संबंध में एक आवश्यक सूचना जारी की गई है। इसके तहत पंजीकृत अभ्यर्थियों को उनके ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पता या विषय आदि भरने में कोई त्रुटि रह गई है, वे पोर्टल के माध्यम से इसमें सुधार कर सकते हैं।

संशोधन प्रक्रिया की तारीखें यह संशोधन प्रक्रिया 20 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन संचालित की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। हालांकि, कोटि और शिक्षक लेवल जैसी विवरणियों में संशोधन की अनुमति नहीं होगी जिससे शुल्क प्रभावित होता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह अवसर अंतिम रूप से दिया जा रहा ...