अखिलेश सिंह। रांची, फरवरी 11 -- झारखंड के चर्चित शराब घोटाले में पटना की कंपनी एडीएसईपी मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंध निदेशक (कारोबारी) श्यामजी शरण की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसीबी जांच में यह बात सामने आई है कि श्यामजी शरण की कंपनी ने मानव संसाधन प्रदाता कंपनी विजन हॉस्पिटैलिटी के साथ सीक्रेट एमओयू किया था। श्यामजी शरण ने पांच करोड़ से अधिक की फर्जी बैंक गारंटी दी थी। 13 अक्तूबर 2023 के बाद जब फर्जी बैंक गारंटी जमा कराई गई, उसके बाद दोनों कंपनियों में कोई संचार तक नहीं हुआ।श्यामजी शरण ने दी थी फर्जी गारंटी एसीबी जांच में पाया गया कि विजन हॉस्पिटैलिटी ने पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की वैध गारंटी दी थी, बाद में इसे साजिश के तहत नई दिल्ली की पंजाब एंड सिंध बैंक की फर्जी बैंक गारंटी से बदल दिया गया। विजन हॉस्पिटैलिटी के निदेशक ने खुलासा किया कि श्याम...