वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा को झारखंड स्थित राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के प्रशासनिक बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। राधा गोविंद विवि की तरफ से जारी आदेश में प्रो. शर्मा के शैक्षणिक अनुभव, विशिष्ट प्रशासनिक दक्षता, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और भारतीय ज्ञान-परम्परा के संरक्षण में उल्लेखनीय भूमिका को देखते हुए यह दायित्व दिया गया है। इस मनोनयन को विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और संस्कृत-जगत के विद्वानों ने गौरव का विषय बताया। विवि परिवार ने प्रो. शर्मा को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...