सराईकेला, मार्च 11 -- खरसावां, संवाददाता झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां में 8 करोड़ की लागत बनने वाले खरसावां जलापूर्ति योजना का मुद्दा पुनः उठाया। कहा, जलापूर्ति योजना को गत 5 वर्षों में भी पूर्ण नहीं किया जा सका है। आठ करोड़ की लागत वाली इस योजना के प्रति विभागीय उदासीनता से लगभग सात हजार आबादी को समुचित पेयजल की व्यवस्था देने में कठिनाई हो रही है।विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से यह मांग की कि खरसावां जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूर्ण कराया जाय। जिससे कि खरसावां क्षेत्र की जनता को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके। गागराई ने कहा कि जलापूर्ति योजना के चालू होने से स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। बता दें कि खरसावां जलापूर्ति योजना को वर्ष 2023 में पूर्ण किया जाना था, पर वर्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.