झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में MMDR और SIR पर होगी विशेष चर्चा, कैबिनेट की बैठक में मंजूरी
रांची, अक्टूबर 28 -- झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को बुलाया गया है। इसमें एमएमडीआर और एसआईआर पर विशेष चर्चा होगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। मंत्रिपरिषद् की बैठक में 62 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार की ओर से पारित माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) संशोधन अधिनियम 2026 पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के चल रहे कार्य पर भी चर्चा होगी। राज्य सरकार विधानसभा से दोनों के खिलाफ प्रस्ताव पास कराकर केंद्र को भेज सकती है।यूनिवर्सिटी में लागू होगी हेल्थ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.