हजारीबाग, अगस्त 18 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने मंगलवार को हजारीबाग जिले का दौरा किया। इस दौरान समिति की सभापति सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव की अध्यक्षता में परिसदन भवन, हजारीबाग में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य कांके विधायक श्री सुरेश बैठा, बड़कागांव विधायक श्री रोशनलाल चौधरी एवं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद उपस्थित रहे। बैठक में आपदा प्रबंधन, पेयजल एवं स्वच्छता, भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई, शिक्षा, नियोजन, सामाजिक सुरक्षा, परिवहन, पशुपालन, उद्योग, राजस्व, पथ निर्माण, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं क्रियान्वित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान समिति ने आपदा प्रब...