गुमला, अगस्त 22 -- गुमला, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति का गुमला जिला आगमन हुआ। समिति की सभापति सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव की अध्यक्षता में परिसदन सभागार में जिले के वरीय पदाधिकारियों व विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य रौशन लाल चौधरी एवं सदस्य सुरेश कुमार बैठा उपस्थित रहे। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग,भवन निर्माण निगम लिमिटेड,जल संसाधन विभाग के लघु सिंचाई प्रमंडल,स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग,नियोजन विभाग,सामाजिक सुरक्षा कोषांग,उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग,कल्याण विभाग,राजस्व एवं भूमि सुधार,जिला परिवहन विभाग,पर्यटन,कला-संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग,पशुपालन विभाग,पंचायती राज विभाग,वाणिज्य क...