लातेहार, अप्रैल 12 -- बेतला, प्रतिनिधि। बेतला के जनता लॉज परिसर में रविवार को झारखंड वन-श्रमिक यूनियन पलामू की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्षता यूनियन के सिद्धनाथ झा ने की। बैठक में वन-श्रमिकों की समस्याओं,छटनीग्रस्त मजदूरों की वापसी,अधिकारों की सुरक्षा और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें शामिल सदस्यों ने पीटीआर वन-प्रबंधन पर असंवेदनशीलता का सीधा आरोप लगाते संबंधित वनाधिकारियों की तानाशाही रवैये की तीखी आलोचना की। मौके पर अध्यक्ष सिद्धनाथ झा ने कहा कि वन-श्रमिक पिछले लंबे समय से शोषण और उपेक्षा का सामना कर रहे हैं।वन-प्रबंधन न तो उन्हें ससमय उचित मजदूरी देती है और न ही कोई सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएं। पिछले अप्रैल और सितम्बर माह 2025 ई से मजदूरी का भुगतान नहीं होने से वन-श्रमिकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति बन गई है।द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.