लातेहार, मई 9 -- बेतला, प्रतिनिधि। वन-प्रबंधन द्वारा की गई मजदूरी भुगतान में विसंगतियों को लेकर झारखंड वन-श्रमिक युनियन पलामू की बैठक आज बेतला में होगी। जानकारी युनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सिद्धनाथ झा ने दी। उन्होंने पीटीआर में कार्यरत वन-श्रमिकों को कुशल की जगह अकुशल मजदूरी भुगतान करने का वन-प्रबंधन पर सीधा आरोप लगाते कहा कि वन-प्रबंधन की मनमानी और तानाशाही रवैये के खिलाफ बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलन का खाका तैयार कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।यहाँ बता दें कि कुशल वन-श्रमिकों को प्रबंधन द्वारा अकुशल मजदूरी का भुगतान किए जाने को लेकर उनमें वन-प्रबंधन के प्रति घोर नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...