पलामू, दिसम्बर 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को एकदिनी भूख हड़ताल किया। कार्यक्रम का आयोजन निगम कार्यालय के समीप किया गया। फेडरेशन की अपनी मांगो को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित था। झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के पलामू जिला अध्यक्ष विशुन राम ने बताया कि भूख हड़ताल कार्यक्रम में निगम के सफाई कर्मी, हैंडपंप कर्मी सहित लगभग 200 कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने प्रमुखता से अपनी आवाज को बुलंद किया। फेडरेशन ने सभी निकायों को पूर्व की भांति नगर विकास विभाग 70% वेतन मद में ऋण एवं अनुदान की राशि आवंटन निर्गत करने, वर्षों से दैनिक वेतन भोगी कर्मी की सेवा स्थाई करने, पेंशन भुगतान के लिए जिन निकाय में राशि का अभाव है, प्राथमिकता के आधार पर आवंटन निर्गत करने एवं दैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.