देवघर, जनवरी 5 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में रविवार को महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस संबंध में अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है 6 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाए। फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया कि कर्मचारियों का नवंबर एवं दिसंबर माह का वेतन अब तक नहीं मिल पाया है। जिसके कारण कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों को अब महाजन भी राशन देने से मना कर दिया है। जिसके कारण उसके घरों में भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने बताया है कि दो माह का वेतन एक मुस्त भुगतान नहीं किया गया तो अब आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। नगर आयुक्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.