जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- ट्रेनों की लेटलतीफी और यात्रियों की परेशानी को सोशल मीडिया पर उजागर करने के कारण झारखंड रेल यूजर्स की एक पोस्ट को फेसबुक ने भारत में ब्लॉक कर दिया है। फेसबुक की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, झारखंड रेल यूजर्स की इस पोस्ट को भारत के सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशा निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियमों का हवाला देते हुए ब्लॉक किया गया है। फेसबुक द्वारा झारखंड रेल यूजर्स की पोस्ट ब्लॉक करने से सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई। मामले को लेकर एक्स पर भी पोस्ट किए गए हैं। बताया जाता है कि झारखंड रेल यूजर्स पेज के 55 हजार 600 फॉलोअर हैं। हर महीने एक करोड़ से ज्यादा लोग झारखंड रेल यूजर्स के पेज को देखते हैं और हजारों लोग प्रतिक्रिया देते हैं। जानकारी के अनुसार, झारखंड रेल यूजर्स ने तीन सितंबर को दुर्ग-आरा साउथ बिहार...